
वाशिंगटन। अमेरिका ने कांगों से आम चुनाव के सही नतीजे बताने के लिये कहा है। साथ ही उसने लोकतंत्र को कमजोर करने वालों पर प्रतिबंध लगाने की भी चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने एक बयान में कहा, “कांगो में 30 दिसंबर को हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा। अब (अधिकारियों) को चुनाव परिणामों की सटीक जानकारी दे कर, इस बात की पुष्टि करनी है कि इन मतों को व्यर्थ नहीं किया गया था।”