हाॅल न. 5 स्थित पेनडाउन प्रेस के स्टॉल का विधिवत उद्घाटन

asiakhabar.com | February 2, 2025 | 4:44 pm IST

नई दिल्लीः ज्ञान का महाकुंभ यानी नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से शुरु हो गया। हाॅल नं. 5 स्थित पेनडाउन प्रेस के स्टाॅल का विधिवत उद्घाटन सीईओ दिनेश वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ज्ञान के इस सागर में गोते लगाने के साथ प्रकाशित तथा लेखकों से मिलने का मौका भी मिलेगा। इस बार का यह पुस्तक मेला प्रकाशकों के लिए बेहद खास होगा। 9 दिवसीय नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2025 के लिए प्रकाशन संस्थान अपनी पुस्तकें लोगों को दिखाने के लिए अत्यधिक उत्साहित है, क्योंकि उन्हें यहा पर दर्शकों के बीच अपनी पुस्तकों को रुबरु कराने का मौका भी मिल रहा है।
नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2025 में इस बार की थीम रिपब्लिक@75 है, जो इस देश के गणतंत्र के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम मजबूत भारत और राष्ट्र निर्माण में प्रगति को समर्पित है, जिसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करना है। इस थीम का स्लोगन है हम भारत के लोग। पेनडाउन प्रेस भी इस वर्ष अपनी पुस्तक प्रगति मैदान के हाॅल न. 5 के स्टॉल नम्बर जी 8 में दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं।
पेनडाउन प्रेस के सीईओ दिनेश वर्मा ने बताया कि यहां से कोई भी व्यक्ति अपनी बुक पब्लिश कराना चाहें जो उसे भरपूर सहयोग मिलेगा। जिसमें बच्चों को पढ़ने का ज्ञान कैसे बढ़ाया जाए जैसी बहुत सी किताबों से दर्शक पेनडाउन प्रेस के स्टॉल पर रुबरु होगें। इस मेले में पेनडाउन प्रेस केवल एक पब्लिशर नहीं, बल्कि लेखकों और व्यवसाय मालिकों के लिए सफलता का साथी भी बनेगा। अगर आप अपनी किताब लिखकर अपने व्यवसाय और व्यक्तिगत ब्रांड को बढ़ाना चाहते हैं, तो पेनडाउन प्रेस आपके लिए एकदम सटीक है।
दिनेश वर्मा ने कहा हमारा स्टॉल इस बार मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा, क्योकि यहां पर स्किल आधारित किताबों से लेकर व्यवसाय मालिकों को ऑथोरिटी बनाने में मदद करने वाली किताबें भी उपलब्ध होंगी। हमारा उद्देश्य सिर्फ किताबें प्रकाशित करना नहीं है, बल्कि लेखकों और व्यवसायियों को उनके संदेश को प्रभावी ढंग से दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करना है। पेनडाउन प्रेस अपने स्टॉल पर स्किल डेवेलपमेंट, लीडरशिप, और सेल्फ-पब्लिशिंग से जुड़ी सभी सेवाओं और जानकारी के साथ मौजूद रहेगा। इस बार पेनडाउन प्रेस का स्टॉल इस पुस्तक मेले में मुख्य आकर्षण होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *