रोमांस से भरपूर नार्थइंडिया के सात स्पेशल हनीमून डेस्टिनेशन

asiakhabar.com | March 5, 2025 | 5:28 pm IST

प्यार, खुशी, छेड़छाड़ और मस्ती के अनगिनत लमहों का एहसास है हनीमून। इन लमहों को संजोएं कुछ इस तरह कि जब भी याद आएं तो तनमन को गुदगुदा जाएं… ख्वाबों के सच होने की रुत, मुहब्बत के एहसास में भीग जाने का मौसम, किसी को पा लेने, किसी के हो जाने का एहसास, काश, हनीमून पर बिताया हर लमहा यादगार बन जाए।
लेकिन ऐसे में किसी भी जोड़े के लिए एक मुश्किल सवाल होता है। जिसमें वो सोचता रह जाता है कि हनीमून के लिए सबसे दिलचस्प जगह कौन सी है जहां अपने साथी के साथ यादगार लम्हें बिता सकें। यूं तो भारत में बहुत सी खूबसूरत आकर्षण करने वाली जगह हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल के जरिये आपको अवगत कराने जा रहे हैं उत्तर भारत में मौजूद टॉप 7 हनीमून स्पॉट्स से।
उदयपुर
अगर आप अपने हनीमून को महलों और झीलों के बीच बिताना चाहते हैं तो उदयपुर एक बेहत विकल्प है। जिसे झीलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इस खूबसूरत जगह पर आप राजसी ठाठ के साथ सुंदर नजारों की लुत्फ उठा सकते हैं। यह जगह भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा के लिए विख्यात है। यदि बात इस शहर में पर्यटन की हो तो यहां आने वाले कपल सहेलियों की बाड़ी, बड़ा महल, गुलाब बाग, महाराणा प्रताप स्मारक, लक्ष्मी चैक, दिल कुशल, गोल महल के अलावा यहां मौजूद अलग अलग संग्रहालयों और गैलरियों की यात्रा अवश्य करें।
मनाली
मनाली भारत के सबसे दिलकश डेस्टिनेशंस में शुमार और हनीमून के लिए परफेक्ट, मनाली को हमेशा ही एक रोमेंटिक स्थल का दर्जा दिया गया है। यहां की खुशनुमा वादियां आपके हनीमून में चार चांद लगा देंगी। यहां आप बर्फ से ढकी चोटियां, कल कल बहती व्यास नदी, ऊंचे ऊंचे वृक्ष, ठंडी हवाएं, प्राकृतिक दिलकश नजारे आदि का जी भर के लुफ्त उठा सकते हैं।
नैनीताल
नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। आप यहां आकर नैनीताल की रंगीन वादियों में अपने पार्टनर के साथ और मजबूत रिश्ता बना सकते हैं। बर्फ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्थायन झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। नैनीताल अपने खूबसूरत परिदृश्यों और शांत परिवेश के कारण पर्यटकों के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। नैनीताल की सुदरंता पर्यटक और हनीमून पर आये कपल को बेहद ही सुखनुमा अनुभव प्रदान करती हैं। यहां आने वाले कपल स्नो व्यू, टिफिन टॉप, चाइना पीक किलबरी, खुर्पाताल, लैंडस-एंड, मॉल रोड जैसे स्थानों की यात्रा अवश्य करें और अपने हनीमून को यादगार बनाएं।
यह शहर चंडीगढ़ से 239 किलोमीटर, मनाली से 252 किलोमीटर, शिमला से 322 किलोमीटर और नई दिल्ली से 514 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
कांगड़ा घाटी में हिमालय की घौलाधार पहाड़ियों पर बसे इस बेहद खूबसूरत शहर की तरफ लोग बस यूंही खिंचे चले आते हैं। हिमायल की दिलकश, बर्फ से ढ़की चोटियां, चारों ओर हरे भरे खेत, हरियाली और कुदरती सुन्दरता, चाय बागानों, चीड के जंगलों और देवदार के पेड़ों से घिरा धर्मशाला है ही इतना रोमांटिक और खूबसूरत जो आने वाले किसी भी कपल का मन मोह सकता है।
बात यदि एक कपल के लिए यहां मौजूद पर्यटक स्थलों की हो तो यहां आने के बाद कपल डल झील, हरिपुर-गुलेर, मछिरल, ततवानी हॉट स्प्रिंग, त्रिउंड, सेंट जॉन चर्च, हनुमान का टिब्बा, करेरी जैसे स्थानों की यात्रा अवश्य करें और अपने हनीमून को हमेशा के लिए यादगार बनाएं।
श्रीनगर
बात अगर हनीमून डेस्टिनेशंस की हो, और कश्मीर की खूबसूरत वादियों का जिक्र ना हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। कश्मीर जिसे धरती के स्वर्ग के नाम से जाना जाता है। तभी तो कोई भी जोड़ा हो उसकी पहली पसंद श्रीनगर ही होती है जहां वह अपनी जिन्दगी का एक खूबसूरत फलसफा शुरू करना चाहते हैं। तो चलिए हनीमून को यादगार बनाने के लिए श्रीनगर की दिलकश वादियों में। जहां आप बेहद आकर्षक नजारों को देखने के साथ साथ शिकारे का आंनद भी उठा सकते हैं। ये प्रेम-लीन जोड़ों का पसंदीदा स्थान है। यह शहर अपनी नगीन और डल जैसी खूबसूरत झीलों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां के निशात बाग, शालीमार बाग, अच्छापबल बाग, चश्माा शाही और परी महल काफी प्रसिद्ध हैं।
गुलमर्ग
गुलमर्ग जम्मूर और कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वयर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थीलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्थावन बारामूला जिले में स्थित है। समुद्र तल से 2730 मी. की ऊंचाई पर बसे गुलमर्ग में सर्दी के मौसम के दौरान यहां बड़ी संख्यान में पर्यटक आते हैं।
प्राकृतिक नजारों से भरपूर गुलमर्ग में कहीं पहाड़ियों पर दूर तक जमी बर्फ तो कहीं धरती पर चादर की तरह फैले फूल मन को हर्षित कर जाते हैं, और हनीमून कपल्स को अपनी ओर खींचते हैं। या यूं कहे, बर्फ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्थािन हनीमून कपल्स के लिए बेस्टम बेस्ट जगह है। यंहा आने वाले कपल गोल्फा कोर्स, स्कींेग रिजॉर्ट, खिलनमर्ग, अलपाथर झील, निंगली नल्लारह जैसे स्थानों की यात्रा अवश्य करें और अपने हनीमून को यादगार बनाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *