दुनिया की सबसे ऊंची राजधानियों में शुमार हैं ये शहर

asiakhabar.com | March 1, 2025 | 5:24 pm IST

हममें से बहुत से लोगों को पहाड़ों की सैर करना बहुत पसंद है। बर्फ से ढंके, चोटियों की ओट में छिपे शहरों की तलाश में ये सैलानी दुनिया भर में घूमते रहते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे ऐसे होते हैं कि हर कोई इन्हें बार-बार देखने की चाह में खिंचा चला जाए। यह आकर्षण तब और बढ़ जाता है जब ये शहर किसी देश की राजधानी हों और सबसे ऊंचाई पर स्थित शहरों में से एक हों। आइए आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ शहरों के बारे में बताते हैं।
ला पाज दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्टश स्पॉेट में से एक है
साउथ अमेरिकन देश बोलीविया की राजधानी ला पाज 11, 942 फीट की ऊंचाई पर स्थि‍त है। यह दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्टज स्पॉसट में से एक है। यहां कई ऐतिहासिक कैथेड्रल और सैकड़ों म्‍यूजियम हैं जिन्हेंट देखने दुनिया भर के टूरिस्टह यहां आते हैं। इस शहर का माहौल हमेशा कार्निवल जैसा मस्तीह भरा रहता है। यह शहर देश का एक प्रमुख सांस्कृ तिक केंद्र है।
क्विटो में इक्वे्टर का एक स्मा रक बना हुआ है
क्विटो साउथ अमेरिकन देश एक्व डॉर में है। 9, 350 फीट की ऊंचाई पर बसा यह शहर दुनिया में दूसरी सबसे ऊंची राजधानी है। इसकी एक और खासियत यह है कि यह किसी देश की ऐसी राजधानी है जो भूमध्यररेखा या इक्वे टर के सबसे नजदीक स्थित है। यहां पर इक्वे टर का एक स्माारक भी बना हुआ है। क्विटो के खूबसूरत बाग-बगीचे, दुकानें, कैफे, रेस्ट्रॉ न्टं पर्यटकों को अपनी ओर खींचने वाले प्रमुख आकर्षण हैं
थिम्पूर के ऐतिहासिक बौद्ध मठ अतीत की झलक पेश करते हैं
दुनिया की सबसे ऊंची राजधानियों की बात हो तो भला पड़ोसी देश भूटान की राजधानी थिम्पूक को हम कैसे भूल सकते हैं। दुनिया भर के टूरिस्टत यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने बड़ी तादाद में आते हैं। थिम्पू समुद्र की सतह से 8, 688 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के ऐतिहासिक बौद्ध मठ देखने वालों को अतीत में ले जाते हैं। दूसरी तरफ यहां मौजूद नाइट क्ल ब और बाजार आधुनिकता से भरपूर हैं। यह बात भी दिलचस्प है कि यहां सरकार ने टूरिज्मी की इजाजत 1974 में ही दी है।
बोगोटा दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा शहर है
8, 612 फीट की ऊंचाई पर स्थित बोगोटा दुनिया की चौथी सबसे ऊंची राजधानी है। कोलंबिया का यह शहर साओ पाउलो और लीमा के बाद दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा शहर भी है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यह कला, संस्कृ ति और नाइटलाइफ का केंद्र होने की वजह से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
अदीस अबाबा का खूबसूरत मौसम साल भर सुहाना रहता है
अफ्रीकी देश ईथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा 7, 726 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह दुनिया की पांचवी सबसे ऊंची राजधानी है। सैलानियों को ईथियोपिया की समृद्ध संस्कृिति और खानपान की झलक लेने के लिए एक बार यहां जरूर आना चाहिए। यहां का खूबसूरत मौसम साल भर सुहाना रहता है। इसलिए साल का कोई भी समय हो आप यहां घूमने आ सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *