
मल्टीमीडिया डेस्क। पूरा देश उनके खेल का दीवाना है, लेकिन वे तो अपना दिल लक्जरी कारों को दे बैठे हैं। जी हां, हम भारतीय क्रिकेटरों की बात कर रहे हैं, जिनमें से हर एक के पास अपनी अलग लक्जरी कार है।
विराट कोहली: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट ऑडी के आगे फ्लैट हो गए हैं। उनके पास ऑडी R8 V10, ऑडी Q7 और ऑडी S6 है।
महेंद्र सिंह धोनी: माही की पसंद बड़ी है। ये हमर के मालिक हैं और इस पर हाथ साफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
रोहित शर्मा: रोहित के पास ब्यूटीफुल बीएमडब्ल्यू एम5 है। करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत वाली इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महज 3.7 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है।
युवराज सिंह: यूं तो युवी आजकल टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनके काफिले में शामिल चार कारों का जलवा बरकरार है। युवी के पास पोर्श 911, बीएमडब्ल्यू 5 और ऑडी 5 है। उन्होंने हाल ही में लेम्बोर्गिनी की मर्सिएलेगो 670 खरीदी है।
सचिन तेंडुलकर: मास्टर ब्लास्टर का दिल बीएमडब्ल्यू पर आया है। इनके पास बीएमडब्ल्यू आई8 है, जो 2 सेकंड में 100 की स्पीड हासिल कर सकती है। किसी को कार गिफ्ट देना हो तो भी सचिन बीएमडब्ल्यू ही चुनते हैं। सचिन के पास एक फेरारी भी है, जो उन्हें गिफ्ट में मिली थी।
सुरेश रैना: रैना भी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं कि सड़क पर उन्हें पोर्श बॉक्सटर में ही चलना पसंद है। इस कॉम्पैक्ट कार की कीमत 1.02 करोड़ है।
वीरेंद्र सहवाग: आजकल क्रिकेट नहीं, बल्कि अपने सोशलमीडिया कमेंट्स के कारण सुर्खियों में बने रहने वाले वीरू के पास बेंटले फ्लाइंग स्पर्स है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। यह कार महज चार 4 सेकंड में 100 स्पीड हासिल कर सकती है।