
अमृतसर। 8 साल बाद एयर इंडिया ने अमृतसर और बर्मिंघम के नॉट स्टॉप फ्लाइट शुरू कर दी है। इसी खुशी को जाहिर करने के लिए टेकऑफ करने से पहले फ्लाइट में ढोल भी बजाए गए। यात्रियों को ये सरप्राइज पसंद आया और उन्होंने भी तालियां बजाकर अपनी इस खुशी को जाहिर किया। फ्लाइट में जमकर भांगड़ा भी हुआ। यात्रियों के साथ क्रू मेंबर्स ने भी खूब एंजॉय किया। इस माहौल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक पेज ढोल ब्लास्टर्स पर वीडियो शेयर करते ही वायरल हो गया।
जैसे ही उन्होंने ढोल बजाते ही पंजाबी गाना शुरू किया तो यात्रियों के चेहरे खिल उठे। यात्रियों ने इस दौरान अपने मोबाइल निकालकर पूरे गाने और डांस की रिकॉर्डिंग की।
पंजाब और यूके के बीच सीधे चलने वाली ये एकमात्र फ्लाइट है और ये फ्लाइट सप्ताह में दो बार मंगलवार और गुरुवार को चला करेगी। उड़ान एआई 117 दिल्ली से सुबह 11.20 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह उड़ान बाद दोपहर 1.55 बजे अमृतसर से प्रस्थान करेगी और बर्मिंघम स्थानीय समय शाम 5.15 बजे तक पहुंचेगी।