
मल्टीमीडिया डेस्क। मरीजों का इलाज करने में डॉक्टर कई बार कुछ प्रयोग भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ अजीबोगरीब मामले भी देखने में सामने आते हैं।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है चीन का, जहां एक डॉक्टर ने कुछ अनोखा काम किया। 23 साल की शाओ यान नामक युवती को चेहरे पर बर्थमार्क पर शिकायत थी।
उसका इलाज कर रहे डॉक्टर को आशंका थी कि कहीं उसे कैंसर ना हो जाए। शाओ को इस कारण लंबे समय से दर्द भी हो रहा था। आखिर डॉक्टर ने उसकी त्वचा में गुब्बारे इंप्लांट कर डाले।
हालांकि ये गुब्बारे आकार में बड़े नहीं थे लेकिन फिर भी उनका असर देखने को मिल गया। असल में उसे कन्जेनिटल मिलानोसिटिक नीवस की बीमारी थी जिसके कारण त्वचा पर काले निशान हो जाते हैं।
शाओ को यह निशान बचपन से थे। यह एक दुर्लभ रोग है जो पांच लाख लोगों में से एक को होती है। डाक्टर