
चिसिनाऊ। रोमानिया के वरानसिया में शुक्रवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये
गये। राष्ट्रीय पृथ्वी भौतिकी संस्थान ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गयी। भूकंप के
झटके भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 06:56 बजे रिकाॅर्ड किये गये जिसका केंद्र सतह से लगभग 140
किलोमीटर नीचे था। भूकंप रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और पड़ोसी देश मॉल्डोवा में महसूस किये गये। जान-
माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वरानसिया भूकंप क्षेत्र यूरोप के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है।
क्षेत्र में ताकतवर भूंकप का कारण बनने वाली भूकंपीय प्रक्रियाओं पर वैज्ञानिक शोध होना बाकी है।