
संयोग गुप्ता
मॉस्को/नई दिल्ली। रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने कहा है कि भारत और
रूस रक्षा उद्योग सहयोग के एक कार्यक्रम का समन्वय करने पर काम रहे हैं और इसे वर्ष 2030 तक
पूरा किया जाएगा। श्री बोरिसोव ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ यहां मुलाकात के बाद
कहा, “भारत रूसी हथियारों के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है। वर्ष 2030 तक रूस और भारतीय सैन्य-
तकनीकी सहयोग के एक कार्यक्रम को समन्वित करने के लिए काम चल रहा है।” श्री सिंह दरअसल रक्षा
मंत्री बनने के बाद रूस की पहली यात्रा पर है। रूस सरकार की वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार
श्री बोरिसोव ने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद रूस और भारत ने सफलतापूर्वक रक्षा क्षेत्र
में एक दूसरे का सहयोग किया है। विशेष रूप से भारत को एस-400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली देने
पर। भारत और रूस ने दरअसल अक्टूबर 2018 में भारत को पांच अरब डॉलर वाली एस -400 हवाई
रक्षा मिसाइल प्रणाली देने पर हस्ताक्षर किये थे।