
तबलिसी। जॉर्जिया में वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे पुरानी शराब खोज निकालने का दावा किया है। यहां एक जार मिला है जो 8 हजार साल पुराना है और वैज्ञानिकों का कहना के है इस जार में अंगूर से शराब बनाए जाने के सबूत मिले हैं।
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की पत्रिका में छपे लेख में इस खोज को लेकर लिखा गया है कि यह जार तबलिसी में दिक्षणी इलाके में दो जगहों पर पाए गए हैं। इसमें दावा किया गया है कि यह जार नवपाषाण युग से संबंध रखते हैं। इनमें शराब के कुछ अवशेष भी बरामद हुए हैं। जार पर अंगूर के गुच्छों को भी उकेरा गया है।
माना जा रहा है कि यह जार दुनिया में सबसे पुरानी वाइन बनाने का सबूत हो सकता है। इससे पहले दुनिया की सबसे पुरानी शराब 5400 वर्ष पुरानी मानी जाती थी। इसके सबूत ईरान के जैग्रोस पर्वतों के आसपास मिले थे। वैसे इसी तरह का एक दावा चीन को लेकर भी हुआ है जिसमें कहा गया है कि वहां शराब बनाने के 9000 साल पुराने सबूत मिले हैं।।