
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में समुद्र किनारे लोगों ने ऐसा जीव देखा, जिसे फिल्मों में ही दिखाया जाता रहा है। यह ब्लू ड्रैगन है, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा था। सिडनी के उत्तर में फ्रेश वॉटर समुद्र तट और कर्ल कर्ल समुद्र तट पर इसको देखकर लोग उत्सुक हो गए।
हालांकि, इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि उसे छूना नहीं। यह जेलीफिश से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एक डंक होता है, जिसे खतरा महसूस होने पर वह मार देता है। इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
मगर, ये देखने में इतने खूबसूरत लगते हैं कि इन्हें देखकर लोगों की इच्छा होती है कि वे इन्हें अपने हाथ में ले लें। इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई संग्रहालय के मेलिसा मरे ने बताया कि ये जीव ब्लू बोतल फैमिली का सदस्य है। इसके डंक के जान भी जा सकती है। लिहाजा, इस जीव से लोगों को दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि ब्लू ड्रैगन हर साल सिडनी के समुद्र तटों पर आते हैं। मगर, समुद के किनारों से टकरार इनकी मौत हो जाती है। अगर ये जीव आपको जिंदा मिलें, तो इन्हें छूने या पकड़ने की कोशिश नहीं करें।