
विजय कनौजिया
चलो चलें हम सब मिल जाएं
योग दिवस का हर्ष मनाएं
स्वस्थ रहेगा तन-मन सबका
जीवन में योग अपनाएं..।।
जीवन को संयमित बनाएं
सब मिलकर योग अपनाएं
स्वस्थ समाज बनाएं मिलकर
योग दिवस को सफल बनाएं..।।
स्वस्थ स्वास्थ्य जीवन महकाए
हर पल को जीना सिखलाये
दूर भगाओ बीमारी को
फिर मिलकर हम खुशी मनाएं..।।
आओ हम संकल्प करें
इस योग दिवस के अवसर पर
स्वस्थ बने मानव जीवन ये
मिलकर ये अभियान चलाएं..।।
योग दिवस को सफल बनाएं..।।