
हरियाणा/हिसार(गरिमा) : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा है कि हरियाणा की भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के प्रति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा जिले से हजारों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने नायब सैनी को दूसरी बार विधायक दल का नेता चुने जाने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।
जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को जनादेश दिया है। हरियाणा की नई सरकार का गठन 17 अक्टूबर को हो रहा है, जिसके प्रति कार्यकर्ताओं व आम जनता में उत्साह है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए शासित राज्यों के अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है और पार्टी स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन व नायब सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के प्रति प्रदेशभर की जनता में उत्साह है। इसी को देखते हुए जिले से हजारों कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोेह में शामिल होंगे।
भाजपा विधानसभा चुनाव मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि जिलेभर से कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे। सभी को जिला अध्यक्ष की तरफ से आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि इतने बड़े समारोह में व्यवस्था बनी रहे।