
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 में एक महिला ने अपने साथ सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि उसके साथ कैब ड्राइवर और उसके साथी ने जारजा के दयानगर में दुष्कर्म किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बताया कि महिला ने घर जाने के लिए सेक्टर 37 से ओला कैब बुक कराई थी।
कैब में चालक के साथी पहले से मौजूद थे। इसके बाद चालक व उसके दो साथियों ने मिलकर ग्रेटर नोएडा जारचा के दयानगर जंगल में बंधक बनाकर महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
महिला युवकों से छुटकर दयानगर गांव में पहुंची जहां उसके शोर मचाने पर गांव वाले जाग उठे। डायल 100 नंबर कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी के चाचा समेत 4 को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।