
टाइगर जिंदा है’ ने विदेश में सेंचुरी लगा दी है। ये फिल्म देश से बाहर अच्छी कमाई कर रही है। तमाम देशों से तीसरे वीकेंड पर मिली रकम के बाद इसकी विदेशी कमाई 118.39 करोड़ के पार है।
अगर ग्रॉस कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में 399 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। नेट आंकड़ा 318 करोड़ का है। इसी तरह विदेश की 118 करोड़ रुपए को जोड़ा जाए तो ग्रॉस कमाई के मामले में ये फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। दुनियाभर की ग्रॉस कमाई 517.59 करोड़ है।
ये फिल्म नॉर्थ अमेरिका में जमकर कमाई कर रही है। बता दें कि भारत में दो हफ्ते पहले वाले शुक्रवार को ये फिल्म रिलीज हुई। लाइफ टाइम कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म देश में 340 करोड़ का आंकड़ा भी देख सकती है।
अरसे बाद लोग अपने प्रिय सितारे को ‘दबंग’ अंदाज में यानी खूब मार-कूट करता हुआ देख रहे हैं। 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ का ये सीक्वल है। इस बार इस फ्रेंचाइज में एक्शन को जोर है। इस बार सलमान खान का मिशन है आतंकियों के कब्जे से भारतीय नर्सों को आजाद कराना। साथ में कटरीना भी है।
फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इसका काम उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को शहर से शुरू किया था। ‘एक था टाइगर’ में निर्देशन का जिम्मा कबीर खान के पास था।