
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं निगम पार्षद योगिता सिंह का संगठनात्मक प्रयास आज पश्चिमी जिला में रहा उनके साथ इस प्रवास कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा अरुणा रावत एवं रूबी यादव प्रदेश उपाध्यक्षा एवं पश्चिमी जिला की प्रभारी मोजूद रही पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा रेनू भल्ला ने अंगवस्त्र डालकर एवं फूलो का गुलदस्ता भेंट कर प्रवास पर आए वरिष्ठ लोगों का स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्षा योगिता सिंह ने कहा कि पश्चिमी जिला महिला मोर्चा रेनू भल्ला की अध्यक्षता में बहुत बढ़िया काम कर रहा है और समुची पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की टीम इस कार्य के लिए बधाई की पात्र है उन्होंने पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की समुची टीम की प्रशंसा की और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की और मोटे अनाज से बने खाने को ज्यदा से ज्यादा इस्तेमाल में लाने पर जोर देने की बात कही इस प्रवास कार्यक्रम मे जिला महिला मोर्चा की महामंत्री सारिका मोहन शर्मा, रितु गोयल एवं सारिता देवी भी मंच पर मौजूद रही और आये अतिथियों का स्वागत किया इस कार्यक्रम में पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सन्तोष यादव , उपाध्यक्ष कविता वर्मा,महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा परमजीत यादव, पूजा शर्मा, डेजी गोयल,रिया प्रजापति, सुमन शर्मा, ममता अरोड़ा, पूजा मैनी चड्डा आदि इस जिला प्रवास की संगठनात्मक बैठक में मौजूद रही कार्यक्रम के उपरांत जलपान की उचित व्यवस्था रही।

