
अगरतला। त्रिपुरा में पहली बार भाजपा की सरकार ने शपथ ग्रहण की है। इस शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में कुछ चुनाव हुए हैं जिन पर हमेशा चर्चा होती रहती है और त्रिपुरा का चुनाव उनमें से एक है। लोग इस चुनाव की हमेशा चर्चा करेंगे।
पीएम आगे बोले कि आज त्रिपुरा में दिवाली का दिन है। राज्य में हमारी यह सरकार हर व्यक्ति के लिए है फिर चाहे उसने हमें वोट दिया हो या ना दिया हो। राज्य का हर नागरिक हमारा और उसका विकास करना हमारी जिम्मेदारी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं अपने से पहले आए किसी भी प्रधानमंत्री से ज्यादा नॉर्थ ईस्ट आया हूं। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र से आगे बढ़ेगी। त्रिपुरा को जो मदद चाहिएगी हम करेंगे।