श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के चतुर्थ स्थापना दिवस पर साहित्यकारों ने बांधी समां

asiakhabar.com | October 17, 2024 | 12:05 pm IST

सोनभद्र उत्तर प्रदेश। हिन्दी साहित्य सेवा को समर्पित, समाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच” संबद्ध सोनभद्र मानव सेवा आश्रम (ट्रस्ट) के चतुर्थ स्थापना दिवस वर्षगांठ के अवसर पर पाँच दिवसीय वर्चुअल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रांतों से पचास से अधिक रचनाकारों ने अपनी रचनाएँ पढ़कर संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पाँच दिवसीय वर्चुअल कार्यक्रम ११अक्टूबर से आरंभ होकर १५अक्टूबर २०२४ को समाप्त हुआ, जिसमें भक्ति, ओज, ग़ज़ल और हास्य की कविताएँ प्रस्तुत की गईं। संस्था के संस्थापक श्याम बिहारी मधुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया ‘विवान’, सचिव अवध बिहारी अवध, उप सचिव अचला एस. गुलेरिया, संरक्षिका डॉ. संगीता पाल, कोषाध्यक्षा नीतू अग्रवाल ने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी साहित्यकारों का हृदय से विशेष आभार जताया। स्थापना दिवस १३अक्टूबर के पुनीत अवसर पर संस्था के विस्तार के क्रम में कवयित्री दीपा शर्मा व प्रो.आशा पंकज मूंदड़ा को प्रदेश अध्यक्षा हरियाणा व राजस्थान तथा कृष्ण कुमार साहनी को जिला अध्यक्ष सोनभद्र के पद पर मनोनीत किया गया। संस्थापक मधुर ने बताया कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का पद अवैतनिक है। यह केवल साहित्य सेवा की भावना से मनोनयन किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. विपुल कुमार भवालिया ‘विवान’ ने संस्था के नाम केक काटकर जश्न मनाया और कहा कि हम नर सेवा नारायण सेवा की भावना से लोगों की मदद के साथ-साथ साहित्य सेवा करते रहेंगे। संस्थापक मधुर ने कहा कि साहित्य जगत के नए रचनाकारों को मंच प्रदान कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। सत्य लिखना हमारा मूल उद्देश्य है।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ.तरुण राय कागा, डॉ. शिव दत्त शर्मा, दीपा शर्मा, डॉ. ऋषिका वर्मा, मीना भारद्वाज, राजेश कुमार जैन, नीतू रानी, अनीता गोस्वामी, आशा पंकज मूंदड़ा, पुनीता सिंह, आरती जैन, रोशनी राजपूत, डॉ. ऊषा पांडेय, रमा भाटी, गीता पांडेय, प्रतिमा पाठक, ऊषा भदूला, गुरदीन वर्मा, रूपेन्द्र कौर, प्राची शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार बैरवा, डॉ. ऋतु अग्रवाल, उर्मिला यादव, डॉ. स्वर्ण रेखा मिश्रा, गायत्री सोनी, सीमा अग्रवाल, आयुषी गुप्ता, डॉ. बीना गुप्ता, अलका मिश्रा अतुल्या, डॉ. ऊषा अग्रवाल जल किरण, पूनम सिंह भदौरिया, मानसी सविता, मंजू सुनील गुप्ता, जिया हिंदवाल, हरिओम सिंह विमल, अमित कुमार, डॉ. अनुपमा वर्मा, डॉ. पल्लवी सिंह अनुमेहा, डॉ. इंदु भार्गव, अचला एस. गुलेरिया, डॉ. बीना सिंह रागी, रश्मि अग्रवाल, पंकज कुमार, कमल महलान ने काव्य पाठ कर संस्था के लिए मंगल कामना की। सभी को डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *