गांधी विचार मंच ने सुनील चौरसिया सावन को किया सम्मानित

asiakhabar.com | October 3, 2024 | 4:36 pm IST

युवा कवि सुनील चौरसिया सावन को गांधी विचार मंच, गोरखपुर ने साहित्य, संगीत, कला, समाज-सेवा एवं शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान हेतु गांधी जयन्ती के अवसर पर सम्मानित किया। वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी एवं महामंत्री उमेश चौरसिया ने कवि सावन की रचनाधर्मिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आपकी कविताओं एवं गीतों पर गांधी दर्शन का स्पष्ट प्रभाव झलकता है। आपकी अध्यक्षता में संचालित स्वयंसेवी संस्था सावन साहित्य सेवा सदन के माध्यम से अनाथ, दिव्यांग, तलाकशुदा स्त्री इत्यादि का उल्लेखनीय सहयोग पुनीत कार्य है। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित साहित्यकार सुनील चौरसिया सावन केन्द्रीय विद्यालय गांगरानी कुशीनगर में स्नातकोत्तर शिक्षक हिन्दी हैं जिन्हें केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने भी उत्कृष्ट शिक्षण हेतु सम्मानित किया है। देश-विदेश की पत्रिकाओं में आपकी कृतियां प्रकाशित होती रहती हैं। आपके दो काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित आपकी कविताओं का प्रयोजन लोक कल्याण हेतु समाज में सत्य और अहिंसा का संदेश प्रसारित करना है।
गांधी विचार मंच से सम्मानित कवि सावन ने अपनी प्रतिनिधि रचनाएं प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इस अवसर पर भूतपूर्व डिप्टी कमिश्नर सदानंद चौरसिया, सतीश चौरसिया, एसएन गुप्ता, सुभाष गुप्ता,चंद्रमा चौरसिया, अवध किशोर शाह, व्यास चौरसिया, रवि प्रकाश इत्यादि की गरिमामय उपस्थिति रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *