सेवा संस्था के तत्वाधान में मनाया गया 14 वां श्री श्याम समर्पण महोत्सव

asiakhabar.com | September 24, 2024 | 12:43 pm IST
View Details

पूर्वी दिल्ली। मानसरोवर पार्क स्थित श्री श्याम पैलेस एंड होटल में 21 सितंबर को सेवा संस्था के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 14 वां श्री श्याम समर्पण महोत्सव। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम बाबा के भव्य दरबार में पूरे विधि विधान से ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रख्यात भजन गायक बाबा चित्र विचित्र महाराज, आनंद शर्मा, हीरा पागल, रवि अग्रवाल, चंचल शर्मा, प्रशांत अग्रवाल ने अपने मधुर भजनों से श्री श्याम बाबा का गुणगान कर श्री श्याम प्रेमियों को भाव विभोर किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक जितेंद्र महाजन, शाहदरा नॉर्थ जोन उप चेयरमैन रितेश सूजी, पूर्व विधायक सरिता सिंह, भाजपा नेता दिव्य जायसवाल, पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, पार्षद शिवानी पांचाल, पार्षद रीना महेश्वरी, धरमवीर नागर, पुनीत गोयल, चौधरी रीता सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, पत्रकार योगेश कौशिक एवं सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था संस्थापक जे.के गोयल, अध्यक्ष विशाल मल्होत्रा, उपाध्यक्ष पुनीत गुप्ता, महासचिव अमित गर्ग, सचिव सतबीर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील गोयल, रतनलाल सिंगल, उमेश कंसल, प्रवेश जिंदल, लव गुप्ता, मनोज प्रजापति, रविकांत गर्ग, हार्दिक गोयल, रजनीश पांचाल, चंद्र अवस्थी, सुधीर अग्रवाल, अंबुज गोयल, विकास कुमार, ध्रुव ठाकुर, उदित जैन सहित सभी सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *