प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह का पश्चिमी जिला में प्रवास 

asiakhabar.com | February 10, 2023 | 3:03 pm IST
View Details

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं निगम पार्षद योगिता सिंह का संगठनात्मक प्रयास आज पश्चिमी जिला में रहा उनके साथ इस प्रवास कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा  अरुणा रावत एवं रूबी यादव प्रदेश उपाध्यक्षा एवं पश्चिमी जिला की प्रभारी मोजूद रही पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा रेनू भल्ला ने अंगवस्त्र डालकर एवं फूलो का गुलदस्ता भेंट कर प्रवास पर आए वरिष्ठ लोगों का स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्षा योगिता सिंह ने कहा कि पश्चिमी जिला महिला मोर्चा रेनू भल्ला की अध्यक्षता में बहुत बढ़िया काम कर रहा है और समुची पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की टीम इस कार्य के लिए बधाई की पात्र है उन्होंने पश्चिमी जिला महिला   मोर्चा की समुची टीम की प्रशंसा की और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की और मोटे अनाज से बने खाने को ज्यदा से ज्यादा इस्तेमाल में लाने पर जोर देने की बात कही इस प्रवास कार्यक्रम मे  जिला महिला मोर्चा की महामंत्री सारिका मोहन शर्मा, रितु गोयल एवं सारिता देवी भी मंच पर मौजूद रही और आये अतिथियों का स्वागत किया इस कार्यक्रम में पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सन्तोष यादव , उपाध्यक्ष कविता वर्मा,महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा परमजीत यादव, पूजा शर्मा, डेजी गोयल,रिया प्रजापति, सुमन शर्मा, ममता अरोड़ा, पूजा मैनी चड्डा आदि इस जिला प्रवास की संगठनात्मक बैठक में मौजूद रही कार्यक्रम के उपरांत  जलपान की उचित व्यवस्था रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *