VADF एवं FUMMA के तत्वाधान में नेशनल सेमिनार का आयोजन

asiakhabar.com | February 8, 2023 | 4:53 pm IST
View Details

योगेश कौशिक

नई दिल्ली। रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्पीकर हॉल में 4 फरवरी को वंशानुगत एवं अदर आर्टिस्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन (VADF) एवं फर्नीचर मैन्युफैक्चरर्स एंड मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन (FUMMA) के तत्वाधान में नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम 2 सत्र में रहा प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि MSME भारत सरकार सेक्रेटरी बी.बी स्वाईन, विशिष्ट अतिथि सांसद विजय बघेल, सांसद कैलाश सोनी, DICCI राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार नारा, ऑल इंडिया तेलुगू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.एस.एन मूर्तथी दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि सांसद रामचंद्र जांगड़ा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय चिंतक संजय विनायक जोशी, रामगढ़िया बोर्ड अध्यक्ष सरदार जितेंद्र पाल सिंह गागी, आर्टीशन सेल आंध्रा मेंबर बंगारू बाबू, अश्वनी जांगड़ा, ABSVM अध्यक्ष रतन लाल शर्मा, महिला अध्यक्ष पुष्पा जांगिड़, वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा गुरुग्राम सीमा शर्मा रही। कार्यक्रम मंच संचालन VADF मुख्य निदेशक दिनेश कुमार वत्स ने बड़े ही ओजस्वी भाव से किया। कार्यक्रम में आरटीशान, उद्यमी उत्थान के लिए भारत सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में समझाया गया। आरटी शान संबंधित उद्योगों को किस प्रकार उन्नत किया जाए बताया गया। कार्यक्रम में आरटीशान के लिए संघर्षरत VADF संस्थापक एवं चेयरमैन वी विश्वनाथन के प्रयासों को सराहा गया। कार्यक्रम में आरटीशान, उद्यमी सम्मानित संस्थाओं के पदाधिकारी FUMMA संस्थापक पी.के रविंद्रन, VADF सचिव आर. सुजीभ विजय पांचाल, हरीश शर्मा, रमेश पांचाल, पुष्पेंद्र पांचाल, कालूराम, सुशील धनवंतरी, नरेंद्र बच्चस, अध्यक्ष होरी लाल शर्मा, यशपाल धीमान, हरपाल पांचाल, अध्यक्ष एम.के राजपूत, यशपाल जांगिड़, जन्मजय विश्वकर्मा एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *